गहलोत जी, आंकड़ों की आड़ में कब तक ऐसी घटनाओं को छिपाएंगे?: भीलवाड़ा घटना पर वसुंधरा

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भीलवाड़ा में नाबालिग से गैंगरेप कर शव को भट्ठी में जलाए जाने के मामले पर कहा है, "(मुख्यमंत्री अशोक) गहलोत जी...आंकड़ों की आड़ में कब तक ऐसी घटनाओं को छिपाते रहेंगे?" उन्होंने कहा, "आपकी उपलब्धियों में हर रोज़ आपकी बेशर्मियां...दर्ज होती जा रही हैं...ज़रा उन्हें भी जनता के सामने लाइए।"

Load More