गहलोत ने राजस्थान के इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम करने की खबरों पर दी प्रतिक्रिया
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के करीब 2,070 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदले जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हिंदी तो हमारी मातृभाषा है ही परन्तु अंग्रेज़ी माध्यम रोज़गार के नए अवसर देता है।" बकौल गहलोत, यह बेतुका और गरीब व मध्यम वर्ग के विरोध में लगता है।