गहलोत ने राजस्थान में कांग्रेस को डुबो दिया, वह पार्टी में अकेले ही बचेंगे: पूर्व कांग्रेस विधायक बैरवा
कांग्रेस के पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर कहा है, "राजस्थान में गहलोत ने कांग्रेस को डुबो दिया है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गहलोत अकेले ही रह जाएंगे और सब अच्छे-अच्छे लोग पार्टी छोड़कर चले जाएंगे। गौरतलब है, बैरवा को पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के गुट का नेता माना जाता है।