गांगुली के संन्यास के बाद जब टेस्ट खेलने का मौका मिला तो मुझे कैंसर हो गया था: युवराज
पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वह भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना चाहते थे। उन्होंने कहा, "दादा (सौरव गांगुली) के संन्यास के बाद जब मुझे टेस्ट खेलने का मौका मिला तो मुझे कैंसर हो गया।" उन्होंने कहा, "यह मेरा दुर्भाग्य था...मैंने 24x7 कोशिश की...मैं 100 टेस्ट खेलना चाहता था।"