गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी की तरह दिखने वाले दुर्गा पूजा पंडाल का कोलकाता में किया उद्घाटन
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की आइकॉनिक बालकनी की थीम वाला दुर्गा पूजा पंडाल कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में बनाया गया है जिसका उद्घाटन मंगलवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया। गौरतलब है, भारतीय कप्तान रहते हुए गांगुली ने 2002 में नैटवेस्ट सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद लॉर्ड्स पविलियन की बालकनी में अपनी टी-शर्ट उतारकर लहराई थी।