गांधी जयंती पर पीएम मोदी व कांग्रेस अध्यक्षा ने राजघाट पर दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा था, "बापू लोक संग्राहक थे...लोगों से जुड़ जाना और उन्हें जोड़ लेना...यह बापू की विशेषता थी।" प्रधानमंत्री ने कहा, "आग्रह है कि खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दें।"

Load More