गांधी जी की तरह राहुल ने लोगों के दिलों में जगह बनाई: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर हासन
ऐक्टर कमल हासन ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर नेता राहुल गांधी की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया, "गांधी जी की तरह आपने भी लोगों के दिलों में जगह बनाई...आपने भी दिखाया कि प्यार और विनम्रता से दुनिया की ताकतों को हिला सकते हैं। केवल जीत नहीं बल्कि जीतने के तरीके के लिए भी बधाई।"