गांधी परिवार के बिना कांग्रेस का अस्तित्व में रहना असंभव है: डी.के. शिवकुमार
कांग्रेस के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को एनडीटीवी से कहा कि गांधी परिवार के बिना पार्टी का एकजुट रहना और अस्तित्व में रहना असंभव है। उन्होंने कहा, "वे (गांधी) कांग्रेस...की एकता के लिए महत्वपूर्ण हैं।" बकौल शिवकुमार, "हम कांग्रेस...के प्रति वफादार हैं और हमेशा गांधी परिवार के साथ...खड़े रहेंगे।"