गांधी परिवार ने कहा है कि उनका कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं: खड़गे की दावेदारी पर थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी पर पार्टी सांसद शशि थरूर ने कहा है, "गांधी परिवार ने कहा कि...पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में उनका कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है।" थरूर ने कहा, "वे (गांधी परिवार) निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं...वे पार्टी को मज़बूत करना...चाहते हैं।" दरअसल, थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले हैं।