'गांधी-गोडसे...' के डायरेक्टर को मिल रही जान से मारने की धमकियां, पुलिस से मांगी सुरक्षा
फिल्म 'गांधी-गोडसे: एक युद्ध' के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने का दावा करते हुए मुंबई पुलिस से अपनी व परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। दरअसल, हाल ही में फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुसे कुछ प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया था। बकौल संतोषी, फिल्म रोकने को लेकर उन्हें धमकियां मिल रही हैं।