गांव में छिपकर लौंडा नाच देखता था, थिएटर में इस पर नाटक के बाद मेरा नाम हुआ: मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि वह रूढ़िवादी माहौल में बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, "मेरे गांव में (तब) ऐक्टर होना बुरी बात मानी जाती थी।" बकौल ऐक्टर, वह छिप-छिपकर लौंडा नाच (जिसमें लड़का एक लड़की बनकर नाचता है) देखते थे, जिस पर बाद में उन्होंने थिएटर में नाटक किया और उसके कारण उनका बड़ा नाम हुआ था।