गांवों में वोट मांगे बिना पीएम के नाम पर बीजेपी उम्मीदवार 2 बार जीते: एमपी से कांग्रेस प्रत्याशी
मंदसौर (मध्य प्रदेश) लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने कहा है, "(प्रतिद्वंद्वी) बीजेपी उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने दो बार हर गांव जाकर वोट भी नहीं मांगे...लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लोकसभा का चुनाव जीत लिया।" उन्होंने कहा, "इस बार कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है।" सुधीर मंदसौर से लगातार 2 बार से सांसद हैं।