गाज़ा की सीमा पर इज़रायल बना रहा है टैंक्स की 'आयरन वॉल': रिपोर्ट
'द स्पेक्टेटर इंडेक्स' ने इज़रायली सेना के हवाले से बताया है कि इज़रायल-गाज़ा सीमा पर इज़रायल टैंक्स की 'आयरन वॉल' बना रहा है। इससे पहले, इज़रायली सेना ने गाज़ा सीमा के आसपास स्थित सभी कस्बों पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया था। दरअसल, हमास के साथ जारी युद्ध में 900 से अधिक इज़रायली नागरिकों की मौत हो चुकी है।