गाज़ा के अस्पताल के नीचे बनी हमास की सुरंग का वीडियो इज़रायल ने किया शेयर
इज़रायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने गाज़ा के अल-शिफा अस्पताल के नीचे बनी हमास की 55-मीटर लंबी सुरंग का वीडियो शेयर किया है। बकौल आईडीएफ, इज़रायली बलों को रोकने के लिए इसके प्रवेश द्वार पर ब्लास्ट प्रूफ दरवाज़े और फायरिंग होल हैं। आईडीएफ ने कहा कि यह सबूत है कि हमास, अल-शिफा के मरीज़ों को ढाल बनाकर इस्तेमाल कर रहा है।