गाज़ा के आसपास स्थित सभी कस्बों पर दोबारा नियंत्रण हासिल किया: इज़रायल
हमास के साथ जारी युद्ध के बीच इज़रायली डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने सोमवार को बताया कि उसने गाज़ा सीमा के आसपास स्थित सभी कस्बों पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया है। आईडीएफ के मुताबिक, हमास के कुछ आतंकवादी अब भी इन क्षेत्रों में छिपे हैं और इज़रायल के अंदर हमास व आईडीएफ के बीच कोई लड़ाई नहीं चल रही है।