गाज़ा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर इज़रायल ने किया हवाई हमला, 18 लोगों की हुई मौत
इज़रायल-हमास युद्ध के बीच इज़रायल ने शुक्रवार को गाज़ा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर हवाई हमला किया जिसमें कम-से-कम 18 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आवासीय इमारतों को निशाना बनाकर हमला किया गया था। फिलिस्तीनी अधिकारियों का दावा है कि 13 नवंबर को भी इस शिविर पर हमला हुआ था जिसमें कम-से-कम 31 लोग मारे गए थे।