गाज़ा के नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए इज़रायल हरसंभव प्रयास करेगा: इज़रायली पीएम
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बुधवार को कहा, "इज़रायली डिफेंस फोर्स नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।" उन्होंने कहा, "हमास अधिक-से-अधिक इज़रायली नागरिकों को मारना चाहता है और उसे फिलिस्तीनी नागरिकों की जान की कोई परवाह नहीं है। हमास आम नागरिकों को ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।"