गाज़ा के राफा में फिर हुए इज़रायली हमले में 37 लोगों की हुई मौत
इज़रायल द्वारा सोमवार रात और मंगलवार को गाज़ा के राफा में किए गए हवाई हमलों व गोलीबारी में कम-से-कम 37 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से अधिकतर लोग रिफ्यूजी कैंप में रह रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, उसी जगह फिर से हमले हुए हैं जहां पहले भी हवाई हमले किए गए थे।