गाज़ा पट्टी में केवल 24 घंटे के लिए पानी, बिजली और ईंधन बचा है: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को बताया कि गाज़ा पट्टी में केवल 24 घंटे के लिए पानी, बिजली और ईंधन बचा है। डब्ल्यूएचओ के रीजनल डायरेक्टर ने बताया कि गाज़ा अब 'वास्तविक तबाही' की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मानवीय मदद ले जाने की अनुमति नहीं दी गई तो डॉक्टर्स को 'मरीज़ों का मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करना होगा'।