गाज़ा में इज़रायल द्वारा मारे गए तीन इज़रायली बंधकों के हाथों में था सफेद झंडा
अधिकारियों के अनुसार, गाज़ा में शुक्रवार को इज़रायली सेना द्वारा गलती से मारे गए इज़रायली बंधकों ने अपने हाथों में सफेद झंडा पकड़ा हुआ था। बकौल अधिकारी, तीनों बंधक बिना शर्ट पहने सफेद झंडा लेकर बढ़ रहे थे और इज़रायली सेना ने खतरा महसूस करते हुए उनपर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई।