गाज़ा में इज़रायली हवाई हमलों में अब तक 1055 लोगों की मौत हो चुकी है: फिलिस्तीन
गाज़ा स्थित फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि हमास के हमले के जवाब में गाज़ा में इज़रायली हवाई हमलों में अब तक 1055 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5184 लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है, गाज़ा दुनिया में सबसे ज़्यादा जनसंख्या घनत्व वाला क्षेत्र है जहां 225 वर्ग किलोमीटर में तकरीबन 20 लाख लोग रहते हैं।