गाज़ा में लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति 'विनाशकारी' है: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने रविवार को कहा कि इज़रायल और हमास के युद्ध से गाज़ा के लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति 'विनाशकारी' बन गई है। उन्होंने कहा कि गाज़ा में जारी हिंसा को देखते हुए हमारे लिए स्थिति को सुधारना असंभव है। बकौल टेड्रोस, बढ़ती ठंड के साथ स्थिति और खराब हो सकती है।