गाज़ा में हुए इज़रायली हवाई हमलों में 14 बच्चों समेत 18 लोगों की हुई मौत
गाज़ा के दक्षिणी शहर रफा में इज़रायल द्वारा किए गए ताज़ा हवाई हमलों में 14 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। शव प्राप्त करने वाले कुवैती अस्पताल के अनुसार, पहले हमले में एक दंपति और उसके 3 साल के बच्चे की मौत हुई थी। दूसरे हमले में 13 बच्चों और 2 महिलाओं की मौत हुई थी।