गाज़ा युद्ध के बीच इज़रायली पीएम नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के केस की जांच फिर शुरू
गाज़ा पट्टी में हमास के खिलाफ जारी युद्ध के बीच इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के केस की जांच फिर से शुरू हो गई है। मुकदमे का सामना करने वाले इज़रायल के पहले प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर धोखाधड़ी, घूसखोरी व विश्वासघात करने का आरोप लगा है। नेतन्याहू ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।