गाज़ा संघर्ष विराम वार्ता के विफल होने के बाद रफा में अभियान जारी रखेगा इज़रायल
काहिरा में इज़रायल-हमास संघर्ष विराम वार्ता के विफल होने के बाद गाज़ा के दक्षिणी शहर रफा में इज़रायल अपना अभियान जारी रखेगा। एक इज़रायली अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि रफा में सीमा पर इज़रायली सैनिकों की तैनाती की गई है। दरअसल, हमास ने युद्धविराम के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था लेकिन उसकी शर्तों पर इज़रायल राज़ी नहीं हुआ।