गाज़ा से ज़्यादा अमेरिका में भूख से लोगों की हुई मौत: बेंजामिन नेतन्याहू
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) के उस दावे को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि इज़रायल ने युद्ध के दौरान गाज़ा में भूखमरी को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "अमेरिका में 2022 में कुपोषण के कारण 20,000 लोगों की मौत हुई जो गाज़ा में हुईं मौतों से तीन गुना ज़्यादा है।"