गाज़ियाबाद का नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव नगर निगम की बैठक में हुआ पारित
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) का नाम बदलने के प्रस्ताव को नगर निगम की बैठक में बहुमत से पारित कर दिया गया है। गाज़ियाबाद की महापौर सुनीता दयाल के मुताबिक, यह प्रस्ताव अब राज्य सरकार को भेजा जाएगा और जनपद का नया नाम वहीं तय होगा। बकौल रिपोर्ट्स, गाज़ियाबाद का नाम गजनगर या हरनंदी नगर रखने की मांग की गई है।