गाने में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द उपयोग करने पर सिंगर जैज़ी बी पर लिया गया ऐक्शन
कनाडाई-पंजाबी गायक जैज़ी बी के नए गाने 'मड़क शकीना दी' में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने पर आई शिकायतों के बाद पंजाब महिला आयोग ने गायक पर ऐक्शन लिया है। आयोग ने जांच ब्यूरो के निदेशक से मामले में सप्ताहभर में रिपोर्ट मांगी है। आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा, "ज़रूरत पड़ी तो...गायक को नोटिस भेजेंगे।"