गाबा में 300 रन डिफेंड करने का मेरा सपना भी टूटा था: पुजारा को शून्य पर आउट करने पर लायन
भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा के 100वें टेस्ट मैच में उन्हें शून्य पर आउट करने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई ऑफ-स्पिनर नेथन लायन ने कहा है, "गाबा में मेरा 100वां टेस्ट था। गाबा में 300 रन डिफेंड करने का मेरा सपना भी टूटा था।" उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि यह उनका 100वां टेस्ट है। कहानियां वैसी नहीं बनती जैसी आप चाहते हैं।"