गाम्बिया में बच्चों की मौत से जुड़ी कफ सिरप की सामग्री पर इंडोनेशिया ने लगाया प्रतिबंध
अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत से जुड़ी कफ सिरप की सामग्री पर इंडोनेशिया ने शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया। खाद्य और दवा नियामक बीपीओएम ने कहा है कि वह डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल के अन्य सामग्रियों को प्रभावित करने की संभावनाओं की जांच कर रहे हैं जिसे सॉल्वैंट्स के रूप में उपयोग किया जाता है।