गायक अर्जुन कानूनगो व उनकी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस के मेहंदी समारोह की तस्वीरें आईं सामने
पिंकविला ने 'गल्लां टिप्सियां' फेम गायक अर्जुन कानूनगो और उनकी गर्लफ्रेंड व मॉडल कार्ला डेनिस के मेहंदी समारोह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें अर्जुन कुर्ते-पजामे में व कार्ला गुलाबी लहंगे में नज़र आ रही हैं। दरअसल, 10-अगस्त को अर्जुन व कार्ला शादी करेंगे। बकौल पिंकविला, अर्जुन व कार्ला एक-दूसरे को 7 साल से डेट कर रहे हैं।