गायक अल्फाज़ की हालत आईसीयू में अब भी गंभीर है, उनके लिए प्रार्थना करें: हनी सिंह
गायक हनी सिंह ने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि शनिवार रात टेंपो ट्रक की चपेट में आए पंजाबी गायक अल्फाज़ अभी भी आईसीयू में हैं और उनकी हालत गंभीर है। हनी ने अपने फैन्स से अल्फाज़ के लिए प्रार्थना करने को कहा। अल्फाज़ को काफी चोटें आने के बाद मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।