गायक फैयाज़ वसीफुद्दीन ने रहमान पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए किया कोर्ट का रुख
गायक फैयाज़ वसीफुद्दीन डागर ने संगीतकार एआर रहमान व अन्य के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। डागर का आरोप है कि फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन-2' का गीत 'वीरा राजा वीरा' उनके पिता व चाचा की रचना 'शिव स्तुति' पर आधारित है। कोर्ट ने रहमान को गाने की मूल रिकॉर्डिंग पेश करने को कहा है।