गायक बी प्राक कर रहे थे दिल्ली के मंदिर में हादसे के समय परफॉर्म, जारी किया बयान
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हादसे के समय गायक बी प्राक वहां परफॉर्म कर रहे थे और उन्होंने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "बहुत दुख हुआ...पहली बार मैंने ऐसा कुछ अपने सामने होते हुए देखा है।" गायक ने आगे कहा, "मैनेजमेंट बहुत ज़रूरी है...हमें आगे से बहुत ध्यान रखना है...क्योंकि दुनिया में जान से बढ़कर कुछ भी नहीं है।"