गायक राहत फतेह अली खान ने अपने कर्मचारी की जूतों से की पिटाई व मारे थप्पड़
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह कथित तौर पर अपने कर्मचारी की जूतों से पिटाई करते और उसे थप्पड़ मारते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में राहत शख्स से पूछ रहे हैं, "मेरी बोतल कहां है?" रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त वह नशे में थे।