गायिका रिहाना ने एकसाथ पहना मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची का नेकलेस; फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
गायिका रिहाना ने अमेरिका में आयोजित एक इवेंट में भारतीय फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के रूबी चोकर को सब्यसाची के थ्री-ड्रॉप रूबेलाइट, टूर्मलीन और ब्रिलियंट-कट डायमंड नेकलेस संग पहना। तस्वीरों पर एक फैन ने कमेंट किया, "केवल रिहाना ही ऐसा कर सकती हैं।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "रिहाना ने मनीष और सब्यसाची की ज्वेलरी को मिक्स किया...बेहद प्यारा कॉम्बो।"