गायिका सेलेना ने की बेनी ब्लांको के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि, शेयर की तस्वीर

गायिका सेलेना गोमेज़ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक तस्वीर शेयर कर रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लांको के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की है। ब्लांको और सेलेना ने 'आई कान्ट गेट इनफ' गाने (2019) में साथ काम किया था। गायिका ने इससे पहले 'लगता है सेलेना ने रिलेशनशिप की पुष्टि की है' वाले इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, "सच है।"

Load More