गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए चुना अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन चुना है। उन्होंने रोहित शर्मा और शुबमन गिल को बतौर ओपनर जबकि मिडिल ऑर्डर में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को शामिल किया है। श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर अन्य खिलाड़ी हैं।