गाज़ा में इज़रायल का नरसंहार जारी रहा तो दुनियाभर के मुसलमानों को कोई नहीं रोक पाएगा: ईरान
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई ने कहा है कि अगर गाज़ा में इज़रायल के 'अपराध' जारी रहते हैं तो दुनियाभर के मुसलमानों और प्रतिरोधी ताकतों को कोई नहीं रोक पाएगा। खामनेई ने गाज़ा में फिलिस्तीनियों पर हमले को 'नरसंहार' बताया है। ईरान का प्रतिरोधी ताकतों से तात्पर्य पश्चिम एशिया में उसके समर्थन वाले हिज़बुल्लाह जैसे सशस्त्र समूहों से है।