गाज़ियाबाद में डंप किया जा रहा था दिल्ली के गाज़ीपुर लैंडफिल का कचरा, एमसीडी के 9 ट्रक ज़ब्त

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) की महापौर सुनीता दयाल ने गाज़ियाबाद में कूड़ा डंप करने को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 9 ट्रक ज़ब्त किए हैं। दयाल ने कहा, "ड्राइवर ने बताया कि ये ट्रक गाज़ीपुर (लैंडफिल) से गाज़ियाबाद डंपिंग ग्राउंड लाए जा रहे थे...ट्रक ज़्यादातर रात में आते हैं।" बकौल दयाल, इसमें गाज़ियाबाद नगर निकाय के कुछ अधिकारी शामिल हैं।

Load More