गाज़ियाबाद में पिटबुल कुत्ते ने पार्क में अपने कुत्ते के साथ खेल रही 11 वर्षीय बच्ची को काटा
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद की एक हाउसिंग सोसायटी में बुधवार शाम पार्क में अपने कुत्ते के साथ खेल रही 11 वर्षीय बच्ची को एक पिटबुल कुत्ते ने काट लिया। पुलिस के मुताबिक, पिटबुल कुत्ते ने पहले बच्ची के कुत्ते पर हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने कुत्ते के अज्ञात मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।