गाज़ीपुर से मुख्तार अंसारी की भतीजी का सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन हुआ खारिज

गाज़ीपुर लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश) से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वालीं गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की भतीजी नुसरत अंसारी का नॉमिनेशन रद्द हो गया है। नुसरत व उनके पिता और सीट से मौजूदा सांसद अफज़ाल अंसारी दोनों ने यहां से बतौर सपा प्रत्याशी पर्चा भरा था। हालांकि, उनका निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन स्वीकार हो गया है।

Load More