गिनीज़ ने 'सबसे लंबे किस' वाली रिकॉर्ड कैटेगरी को क्यों किया डीऐक्टिवेट?
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया है कि उसने सबसे लंबे किस वाली रिकॉर्ड कैटेगरी को डीऐक्टिवेट कर दिया है क्योंकि प्रतियोगिता बेहद खतरनाक हो गई थी। गिनीज़ ने कहा, "जैसे-जैसे रिकॉर्ड तोड़ने का समय बढ़ता गया...प्रतिभागियों में नींद की कमी...से जुड़े खतरे बढ़ गए।" गौरतलब है, थाईलैंड के कपल ने 58 घंटे 35 मिनट तक किस कर रिकॉर्ड बनाया था।