गिरफ्तारी के बाद राणे का ब्लड शुगर लेवल 500 के पार हो गया था, हुआ अमानवीय व्यवहार: बीजेपी
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। पाटिल ने कहा, "उन्हें खाना भी नहीं खाने दिया गया...उनका ब्लड शुगर लेवल 500 के पार चला गया था फिर भी उन्हें कोई मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं मिला।" राणे को मंगलवार रात ज़मानत मिल गई थी।