गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट के अंदर भागे पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी

पूर्व पाकिस्तानी मंत्री व इमरान खान की पार्टी 'पीटीआई' के नेता फवाद चौधरी अपनी रिहाई के कुछ ही देर बाद ही गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत परिसर में भाग गए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद आगजनी व हिंसक विरोध-प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में फवाद को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था।

Load More