गिरफ्तारी से बचने के लिए जर्मनी में शख्स ने पुलिस के सर्विस डॉग को दांत से काटा
जर्मन पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करने और सर्विस डॉग को दांत काटने को लेकर एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। दो 29-वर्षीय पुरुषों और 35-वर्षीय महिला के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। इस दौरान महिला ने एक पुलिसकर्मी को चेहरे पर मुक्का मारकर घायल कर दिया।