गिरिराज ने कहा- भारत के सपूत हैं गोडसे, वह औरंगज़ेब व बाबर की तरह आक्रांता नहीं; हुई आलोचना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर कहा, "गोडसे अगर गांधी के हत्यारे हैं...तो भारत के सपूत भी हैं। वह भारत में पैदा हुए...वह औरंगज़ेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं।" आरजेडी व जेडीयू ने उनकी आलोचना की। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "यह गिरिराज की राजनीति के खात्मे की शुरुआत है।"

Load More