गिल के छक्के जड़ने के बाद फैन ने सफेद पर्दों के अंदर जाकर ढूंढी गेंद, वीडियो हुआ वायरल

अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दूसरे दिन शुबमन गिल के छक्के जड़ने के बाद एक फैन के सफेद पर्दों के अंदर जाकर खोई हुई गेंद ढूंढने का वीडियो वायरल हो गया है। फैन गेंद ढूंढने के बाद खुशी से अपने दोनों हाथ उठाते नज़र आया जबकि अन्य दर्शक उसे चीयर करते दिखे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी मुस्कुराते नज़र आए।

Load More