गिल के विवादास्पद कैच के बाद भारतीय फैन्स द्वारा 'चीट' बुलाए जाने पर ग्रीन ने दी प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बताया कि शुबमन गिल के विवादास्पद कैच लेने के बाद भारतीय फैन्स द्वारा 'चीट, चीट' बुलाए जाने पर उन्हें कैसा लगा। उन्होंने कहा, "भारतीय (फैन्स) भावुक होते है...वे अपने पसंदीदा बल्लेबाज़ शुबमन गिल को...बल्लेबाज़ी करते हुए देखना चाह रहे थे और वह आउट हो गए। हमें इससे आगे बढ़ना चाहिए।"