गिल के शतक की बदौलत तीसरे दिन भारत का स्कोर 289/3, ऑस्ट्रेलिया से अब भी 191 रन पीछे
अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर पहली पारी में 289/3 है और वह ऑस्ट्रेलिया से अब भी 191 रन पीछे है। भारतीय ओपनर शुबमन गिल ने भारत में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा जबकि विराट कोहली ने जनवरी, 2022 के बाद पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया और वह 59(128) रन पर नाबाद हैं।